हिमाचल: घर से बैंक गई 3 बच्चों की मां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता……..

सुंदरनगर : तीन बच्चियों की मां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। वो सोमवार को घर से पैसे निकालने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कॉलोनी शाखा गई थी। परिजनों ने हर जगह तलाश की लेकिन कोई भी अता- पता नहीं चला। पति ने मामले की शिकायत सलापड़ पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी है। पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में अमर सिंह पत्नी भावना देवी गांव कंदार डाकघर खुराहल ने बताया कि सोमवार को उसकी 27 वर्षीय पत्नी भावना देवी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कॉलोनी शाखा पैसे निकालने के लिए घर से निकली थी। शाम 6 बजे तक जब महिला घर वापिस नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी हर जगह तलाश की लेकिन उसका कोई भी पता नहीं चल सका।

जिस पर उन्होंने मामले की शिकायत सलापड़ पुलिस चौकी में दर्ज करवाई। पुलिस प्रशासन से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई गयी है। उन्होंने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी उम्र 7, 5 और ढाई वर्ष है। वही, लापता महिला के पति ने मीडिया से बातचीत करते हुए  पुलिस प्रशासन से  तलाश में मदद मांगी है। पत्नी  की सूचना 7876790580, 7807489243 नंबर पर दी जा सकती हैं।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और लापता महिला को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *