Aaj Ka Rashifal 7 July 2022 : गलत संगति ले डूबेगा इन राशि वालों का पैसा, कष्ट से मुक्ति पाने यह उपाय करें

0 0
Spread the love
Read Time:6 Minute, 38 Second

आज का राशिफल 7 जुलाई 2022 Aaj Ka Rashifal 7 July 2022 Horoscope Today, 7 July 2022 दैनिक राशिफल 7 जुलाई 2022:  आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष अष्टमी, जानिए कैसा रहेगा गुरुवार का राशिफल..

मेष राशिफल (Aries) 7 जुलाई 2022

आपको सेहत संबंधी यत हो सकती है। समय के अनुसार चलें। किसी के बहकावे में न आएं। दफ्तर के सहयोगी आपके विचारों से असहमत हो सकते हैं। चापलूसों से दूर रहें। किसी अनजान के साथ करीबी न बढ़ाएं।व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे।

वृषभ राशिफल (Taurus) 7 जुलाई 2022

भौतिक सुख संसाधन में वृद्धि होगी। अफेयर की शुरुआत हो सकती है। परिवार के लोगों को शॉपिंग के लिये ले जा सकते हैं। शेयर मार्केट निवेश के अच्छे मौके मिलने की सम्भावना है। दफ्तर में आपको खुशखबरी मिलेगी, आपके ऊपर काम का दबाव कम होगा। सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।  

मिथुन राशिफल (Gemini) 7 जुलाई 2022

इस राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। गलत संगति के चक्कर में अपना धन गंवा सकते हैं। राजनीतिक लोगों से आपके सम्पर्क सुदृढ़ होंगे। सरर्दी खासी से पीड़ित हो सकते हैं।  बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। 

कर्क राशिफल (Cancer) 7 जुलाई 2022

करियर संबंधी प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी के लिए अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। व्यवसाय में साझेदारों के रवैए पर नजर रखें। जरूरतमन्द लोगों की मदद करने के कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें। पठन पाठन में मन लगेगा। छात्रों को परीक्षा में कामयाबी मिल सकती है। 

सिंह राशिफल (Leo) 7 जुलाई 2022

अज्ञात बाधा से कष्ट का सामना कर रहे हैं तो हनुमान जी की आराधना शुरू करें। धन के लेन-देन को लेकर थोड़े सतर्क रहें। अपने जीवनसाथी को धोखा  न दें, विवाहेत्तर संबंध से पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है।परिवार के लोगों से सलाह लेकर काम करें।पुराने मित्रों से मुलाकात की संभावना है। 

कन्या राशिफल (Virgo) 7 जुलाई 2022

धर्म-कर्म में मन लगेगा।दंपत्ति के बीच मधुरता रहेगी। नौकरी को लेकर चल रही परेशानियां दूर होंगी। सेहत से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। कारोबार को लेकर जानकारी मिल सकती हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। बोलचाल में सावधानी रखें। आपके कार्य आसनी से पूरे हो सकते हैं।धन लाभ होगा।

तुला राशिफल (Libra) 7 जुलाई  2022

कारोबार से जुड़ी समस्या दूर होगी। कोई कार्य रुक सकता है। शंकाग्रस्त हो सकते हैं। किसी के प्रति गलत विचार न रखें।वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। खानपान को लेकर लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio) 7 जुलाई 2022

अपनी नाकामियों से सबक लेंगे। करियर को लेकर चल रही दिक्कतें दूर हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकते हैं। मित्रों की मदद से आपके कार्य आसान होंगे। जीवनसाथी की मदद मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आमदनी के नये स्रोत की जानकारी मिलेगी। शांत रहने का प्रयास करें।  

धनु राशिफल (Sagittarius) 7 जुलाई 2022

व्यवसाय में नये प्रयोग करने की सम्भावना है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। मन में चल रहा द्वंद दूर होगा। भविष्य के विषय में योजना बनायेंगे। जरूरतमन्द लोगों की मदद करेंगे। अपने रूके हुए काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। चालाक लोगों से सावधान रहें। 

मकर राशिफल (Capricorn) 7 जुलाई 2022 

शत्रुओं पर नजर रखें। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। पूर्व निर्धारित कार्य पूरे होंगे। सेहत के मामले में चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। मन में चल रहा द्वंद दूर होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण रहेगा। पिता के साथ आप जरूरी कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। 

कुंभ राशिफल (Aquarius) 7 जुलाई 2022

नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार रहें। किसी मित्र के साथ तनाव हो सकता है। लेनदेन में लापरवाही न करें। दंपत्ति के बीच मधुरता रहेगी। सेहत में सुधार होगा। योग-व्यायाम के चलते स्फूर्त महसूस करेंगे।दफ्तर में अफसरों से मुलाकात होगी।

मीन राशिफल (Pisces) 7 जुलाई 2022

अपने कार्यों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। छात्रों को किसी दिक्कत कासमाधान मिल सकता है।  स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आपके व्यवहार की सराहना होगी। आपके मन में अच्छे विचारों का प्रभाव रहेगा। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। आपकी कोशिशें कामयाब रहेंगी। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *