हिमाचल : विधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव मोड में भाजपा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह होंगे हिमाचल के चुनाव प्रभारी,देवेंद्र सिंह होंगे सह प्रभारी…

भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को मुख्य चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि देवेंद्र सिंह राणा को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है।

यह नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से की गई है। इस संबंध में वीरवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने नियुक्ति आदेश भी जारी कर दी है।

 बता दें कि हिमाचल प्रदेश में नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने सीएम जयराम ठाकुर को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है, वहीं डॉ राजीव बिंदल को चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *