दिल्ली चुनाव प्रचार में व्यस्त मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल सहित , सचिवालय की गलियां सुनी।

शिमला, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अपने मंत्रिमंडल सहित दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। सभी नेता दिल्ली चुनाव प्रचार में व्यस्त है। यहाँ तक को प्रदेशाध्यक्ष सहित कई बड़े नेता भी दिल्ली चुनाव प्रचार में मेहनत कर रहें है। जिसके चलते सचिवालय में कोई भी मंत्री नही बैठ रहा है। सचिवालय खाली पड़ा है जिसके चलते काम के लिए आने वाले लोगों को निराशा के साथ वापिस खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इन दिनों सरकार हर वर्ष निचले हिमाचल के दौरे पर होती थी ऐसे में वहां काम होते थे लेकिन इस बार ऐसा भी नही हो पाया।

सरकार तो कैबिनेट की बैठक भी दिल्ली में करवाने की फ़िराक में थी लेकिन फ़जीहत के बाद ये फैसला टाल दिया गया। अब मुख्यमंत्री का 6 फरवरी को दिल्ली से लौटने का कार्यक्रम है। दिल्ली चुनाव भाजपा के लिए नाक का सवाल बन चुका है। यही वजह है कि हिमाचल सहित दर्जन भर प्रदेशों के मुख्यमंत्री दिल्ली में डेरा डाले हुए है। देश के कई भाजपा सांसद नेता दिल्ली में ही डटे हुए है। हिमाचल के नेताओं को इसलिए भी दिल्ली बुलाया गया है क्योंकि दिल्ली में हिमाचल के अपना वोट बैंक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *